Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

कलेक्टर ने नरसिंहपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण : जिले के 73 परीक्षा केन्द्रों में कक्षा 12 वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई सम्पन्न

Aditi News Team

Wed, Feb 11, 2026

जिले के 73 परीक्षा केन्द्रों में कक्षा 12 वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई सम्पन्न

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने नरसिंहपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर, 10 फरवरी 2026. माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के अंतर्गत मंगलवार को कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला मुख्यालय नरसिंहपुर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरसिंह पब्लिक स्कूल तथा शासकीय नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल नरसिंहपुर में पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में बैठक व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सुरक्षा प्रबंधों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन में पूर्ण पारदर्शिता, अनुशासन एवं निष्पक्षता बनाए रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य परीक्षा केन्द्रों पर भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।

उल्लेखनीय है कि हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए जिले में कुल 73 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 10 हजार 134 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 82 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के व्यवस्थित एवं सुचारू संचालन के लिए जिले में 9 दल बनाए गए थे, जिसमें 3 दल जिला स्तरीय एवं 6 दल विकासखंड स्तरीय बनाए गए हैं। जबकि नकल का एक भी प्रकरण नहीं बना। परीक्षा जिलेभर में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें