Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

गाडरवारा में आज 21 जून 12026 को 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर

प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर कृषि क्षेत्र में परिवर्तन ला रही है- मंत्री उदय प्रताप सिंह

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

सीआईएसएफ का 57वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना प्रभारी श्री हिम्मत सिंह ने परेड की सलामी ली

Aditi News Team

Wed, Mar 11, 2026

सीआईएसएफ का 57वाँ स्थापना दिवस आज एनटीपीसी सुपर पावर थर्मल पावर प्लांट गाडरवारा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर CISF इकाई द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें बल के अनुशासन, प्रशिक्षण एवं उत्कृष्ट कार्य क्षमता की प्रभावशाली झलक देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल को संरक्षिका अध्यक्ष श्रीमती शालिनी पांडे के नेतृत्व में संरक्षिका परिवार के सदस्यों द्वारा बनाई गई आकर्षक पुष्प-रंगोलियों से सजाया गया, जिसने समारोह की शोभा को और भी बढ़ा दिया। परेड के साथ-साथ विभिन्न सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी डेमो भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना प्रभारी श्री हिम्मत सिंह ने परेड की सलामी ली तथा CISF के अधिकारियों एवं जवानों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उनके समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि CISF देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं रणनीतिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा NTPC गाडरवारा जैसे महत्वपूर्ण ऊर्जा प्रतिष्ठान की सुरक्षा में CISF का योगदान अत्यंत सराहनीय है।

कार्यक्रम के दौरान CISF इकाई के कार्यों एवं उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। CISF द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है।

CISF कर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए हाल ही में “संरक्षिका कैंटीन” सुविधा का उद्घाटन किया गया है तथा शीघ्र ही Kendriya Police Kalyan Bhandar की सुविधा भी प्रारंभ की जाएगी। CISF इकाई द्वारा सामाजिक दायित्वों के अंतर्गत जागरूकता अभियान, जरूरतमंदों की सहायता तथा रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता की जा रही है।

इस अवसर पर इकाई प्रभारी उप समादेष्टा श्री श्रेय कुमार पाण्डेय ने CISF के 57वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि CISF निरंतर आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण तथा पेशेवर दक्षता के साथ देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं रणनीतिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल के वर्षों में CISF की क्षमता और ताकत में निरंतर वृद्धि हो रही है तथा देशभर में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बल का विस्तार किया जा रहा है।

इस अवसर पर इकाई प्रभारी उप समादेष्टा श्री श्रेय कुमार पाण्डेय, सहायक समादेष्टा/अग्नि श्री रतन सिंह परिहार एवं सहायक समादेष्टा/कार्य श्री कृष्ण कुमार पचौरी सहित अन्य अधिकारीगण, बल सदस्य एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया.

समारोह के अंत में इस भव्य समारोह के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापन श्री कृष्ण कुमार पचौरी सहायक समादेष्टा/कार्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, बल सदस्यों एवं उनके परिजनों ने समारोह की सराहना की।

Tags :

NTPC GADARWARA

CISF NTPC Gadarwara

जरूरी खबरें