Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

नरसिंहपुर में स्कूल वाहनों की सघन जांच, : नियमों के उल्लंघन पर दो वाहनों पर 11 हजार रुपये का चालान

Aditi News Team

Fri, Jul 24, 2026

नरसिंहपुर में स्कूल वाहनों की सघन जांच,

नियमों के उल्लंघन पर दो वाहनों पर 11 हजार रुपये का चालान

कलेक्टर श्रीमति रजनी सिंह के मार्गदर्शन में जिला परिवहन अधिकारी श्री अनिमेष गढ़पाल द्वारा शुक्रवार को करेली नगर में संचालित पीडीएस स्कूल, कार्मेल स्कूल, माउंट लिटेरा स्कूल, सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल एवं ज्ञान सागर स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्कूल वाहनों के संचालन संबंधी जारी दिशा-निर्देशों एवं मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के पालन की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान सभी स्कूल संचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूल वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा, परमिट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज समय-सीमा के भीतर अद्यतन रखने के लिए भी कहा गया।

जांच के दौरान वाहन क्रमांक MP35T 0363 का फिटनेस प्रमाण-पत्र एवं बीमा नियमानुसार वैध नहीं पाए जाने पर संबंधित वाहन पर 6,000 रुपये का चालान किया गया। वहीं वाहन क्रमांक MP05 P 0176 बिना वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र के संचालित पाए जाने पर 5,000 रुपये का चालान किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी श्री गढ़पाल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूल वाहनों की जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जिला परिवहन अधिकारी श्री गढ़पाल

जरूरी खबरें