Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

आदेश में लिखे कारण ने खड़े किए सवाल : 37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

Aditi News Team

Wed, Aug 19, 2026

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

आदेश में लिखे कारण ने खड़े किए सवाल

चीचली। जनपद पंचायत चीचली में जनपद अध्यक्ष श्रीमती राधा अहिरवार के 37 दिन लंबे धरने और इसके बाद हुए विरोध प्रदर्शन में मुख्य गेट पर ताला लगाए जाने की घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव सामने आया है। घटना के महज कुछ ही घंटों बाद जनपद पंचायत चीचली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अभिषेक गुप्ता को पद से हटाकर सहायक यंत्री प्रवीण लिटोरिया को सीईओ का प्रभार सौंप दिया गया।

सीईओ के पद में हुए इस बदलाव के बाद अब प्रशासनिक आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि जिस घटनाक्रम के बाद इतनी तेजी से प्रशासनिक बदलाव किया गया, उसके बावजूद पद से हटाने के आदेश में दर्ज कारणों में घटनाक्रम से अलग वजहों का उल्लेख क्यों किया गया?

बताया जा रहा है कि प्रशासनिक लेटर में सीईओ अभिषेक गुप्ता को हटाए जाने के कारण के रूप में कुछ अन्य प्रशासनिक वजहों का उल्लेख किया गया है। यही बात अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया बदलाव है या फिर हालिया विरोध प्रदर्शन के बाद परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया गया?

वहीं, 37 दिनों से चल रहे धरने के बाद सामने आए विरोध प्रदर्शन और जनपद पंचायत के मुख्य गेट पर तालाबंदी की घटना ने पहले ही जनपद पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए थे। इसके बाद कुछ ही घंटों में सीईओ को हटाया जाना इस पूरे घटनाक्रम को और अधिक चर्चा में ले आया है।

अब बड़ा सवाल यही है कि प्रशासनिक आदेश में दर्ज कारण और घटनाक्रम के बीच आखिर इतना अंतर क्यों नजर आ रहा है? स्थानीय लोग पूरे मामले में स्पष्टता और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रशासन इस बदलाव को लेकर क्या स्पष्टीकरण देता है, यह देखने वाली बात होगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

गाडरवारा एसडीएम प्रगति वर्मा

राधा कलमेश अहिरवार चीचली जनपद पंचायत अध्यक्षा

जरूरी खबरें