Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

जुआ के फड़ पर छापा, 10 जुआड़ी गिरफ्तार, : नगदी 40 हजार 500 रूपये एवं 9 नग मोबाइल, जप्त

Aditi News Team

Sun, Jul 26, 2026

जुआ के फड़ पर छापा, 10 जुआड़ी गिरफ्तार,

नगदी 40 हजार 500 रूपये एवं 9 नग मोबाइल, जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 24-7-26 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि भानतलैया शराब दुकान के पास टपरा के पास कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) द्वारा सूचना की तस्दीक कराई जाकर सूचना सही पाये जाने पर स्वयं हमराह थाना प्रभारी बेलबाग श्री जितेन्द्र पाटकर एवं थाना बेलबाग की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर जुआड़ियों ने अपने नाम क्रमशः संदीप चौधरी उम्र 34 वर्ष निवासी भानतलैया, निकेश सोनकर उम्र 38 वर्ष निवासी प्रेमसागर चौकी के पास हनुमानताल, सुरेन्द्र चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला भानतलैया, अमन सोनकर उम्र 28 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला, नरेश बर्मन उम्र 34 वर्ष निवासी कश्यप मोहल्ला फूटाताल, मनोज चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी भानतलैया, राकेश चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला भानतलैया, आकाश चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला भानतलैया, नरेन्द्र चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी भानतलैया, धर्मेन्द्र चौधरी उम्र 34 वर्ष निवासी भानतलैया बताये जुआड़ियों के पास व फड़ से ताश पत्ते की 4 गड्डी, नगदी 40 हजार 550 रूपये तथा विभिन्न कम्पनी के 9 नग मोबाइल जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी बेलबाग श्री जितेन्द्र पाटकर, उप निरीक्षक विजय सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक उमाशंकर यादव, आरक्षक मोहित राजपूत, अखिलेश, अभिमन्यू सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें