Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी में : बोहानी नवोदय एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया,

Aditi News Team

Fri, Apr 10, 2026

पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी में

पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी में विगत दिवस एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. जगदीश वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण और उससे बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. वर्मा ने बताया कि एचपीवी एक गंभीर संक्रमण है, जिससे भविष्य में कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकार द्वारा 14–15 वर्ष आयु वर्ग के लड़कियों के लिए यह टीकाकरण निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक छात्राएं इसका लाभ उठा सकें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार तिवारी जी ने भी विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया और सभी से इस सरकारी पहल का लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए डॉ. जगदीश वर्मा ने अपनी भतीजी पारिधि वर्मा जो कि नवोदय विद्यालय बोहनी की कक्षा १० की छात्रा है को एचपीवी का टीका लगवाया, जिससे उपस्थित लोगों में विश्वास और जागरूकता और अधिक बढ़ी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

बोहनी नवोदय विद्यालय

जरूरी खबरें