Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

गाडरवारा में आज 21 जून 12026 को 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर

प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर कृषि क्षेत्र में परिवर्तन ला रही है- मंत्री उदय प्रताप सिंह

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

शहर के चीचली तिराहा, प्रशासनिक निवास के पास, पलोटन गंज : बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, बड़ी घटना के लिए कर रही इंतज़ार

Aditi News Team

Fri, Nov 7, 2025

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, बड़ी घटना के लिए कर रही इंतज़ार

गाडरवारा। शहर के चीचली तिराहा, प्रशासनिक निवास के पास, पलोटन गंज से रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर बीज निगम और बिजली विभाग कार्यालय से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। ट्रांसफार्मर के नीचे लगे बॉक्स पूरी तरह से खुला हुआ है जो यमराज बनकर बडी घटना को अंजाम देने का रास्ता बना रहा है। साथ ही कई स्थानों पर विभाग ने बिजली के खंभों के कनेक्शन बाॅक्स खुले छोड़ रखे हैं। जहां बिन मौसम बारिश से खंभों के पास पानी भरने से किसी को भी करंट लगने का खतरा बना रहता है। यह देखकर बिजली विभाग के करंट से लोगों के बचाव के लिए किए गए बंदोबस्तों के दावों की पोल खुल रही है। खंभों के खुले बाॅक्स से बिजली के नंगे तार बाहर तक लटके पड़े हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यह समस्या एक दो दिन या महीने से नहीं, बल्कि कई साल से बनी हुई है। ऐसे में जरा सी लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस समस्या को लेकर विभाग को जल्द ही ध्यान देना चाहिए लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

इनका कहना है -

आपकी खबर के माध्यम से हमें सूचना मिली है हमने विभाग को प्रस्ताव भेजा है जल्द ही 10 से 15 दिनो में मरम्मत करा दी जाएगी, तत्काल व्यवस्था कर पाना संभव नहीं है प्रस्ताव पास होने के बाद तुरंत ही सभी जगह की खुली पेटियों को बंद करा दी जाएंगी। पेटी हमारे द्वारा जमीन से 4 से 5 फिट ऊपर लगाई गई थी परंतु बार-बार सड़क के निर्माण और मरम्मत होने के कारण सड़क ऊंची हो गई है जिससे पेटी नीचे लग रही है जल्द ही प्रबंध करा दिया जाएंगा।

- शुभम मैहरा, सहायक अभियंता विद्युत विभाग गाडरवारा

Tags :

जरूरी खबरें