Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सिहोरा जिला की मांग के लिए सिहोरा वासियों द्वारा भूमि समाधि सत्याग्रह : जिला के लिए सिहोरा में भूमि समाधि सत्याग्रह कल 26 को

Aditi News Team

Sat, Oct 25, 2025

जिला के लिए सिहोरा में भूमि समाधि सत्याग्रह कल 26 को

सिहोरा - सिहोरा जिला की मांग के लिए सिहोरा वासियों द्वारा आज भूमि समाधि सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में खुद के शरीर को गर्दन तक जमीन में गाड़कर सिहोरा वासियों द्वारा जिला की मांग की जाएगी ।लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने सदैव लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन किया है और आज भी कर रहे हैं ।

कल प्रशासन ने पूरे थे गड्ढे -

लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति द्वारा पूर्व में निर्धारित स्थान पर भूमि समाधि के लिए जिन गड्ढों को कराया गया था उसके भूमि स्वामी द्वारा इंकार कर देने पर आंदोलन पर संकट के बादल मंडरा रहे थे लेकिन लक्ष्य जिला आंदोलन समिति ने नए स्थान का चयन करते हुए आंदोलन को हर हाल में करने की घोषणा की है।

समिति के सदस्यों विकास दुबे,अनिल जैन,कृष्ण कुमार कुररिया, मानस तिवारी, राम जी शुक्ला ,संतोष पांडे ,संतोष वर्मा, संजय पाठक ,आशीष भार्गव नीतीश खरया, जितेंद्र श्रीवास राजेश कुररिया,सुशील जैन आदि ने सभी सिहोरा वासियों से सुबह 10:00 बजे बाह नाला सिहोरा के समीप पहुंचने की अपील की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिहोरा जिला बनाओ के लिए कल

भूमि समाधि सत्याग्रह

जरूरी खबरें