Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

कार्यक्रम के अतिथि क्षेत्रीय सांसद चौधरी दर्शन सिंह,MLA विश्वनाथ सिंह : तेंदूखेड़ा विधानसभा के ग्राम पंचायत निजोर महगवां में लगभग तीन करोड़ रुपए के कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Aditi News Team

Fri, Dec 26, 2025

तेंदूखेड़ा विधानसभा के ग्राम पंचायत निजोर महगवां में लगभग तीन करोड़ रुपए के कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

तेंदूखेड़ा।कार्यक्रम के अतिथि क्षेत्रीय सांसद चौधरी दर्शन सिंह,विधायक विश्वनाथ सिंह द्वारा, भारत माता ओर शिलालेख पूजन उपरांत सरपंच राव देवराज सिंह कौरव द्वारा सभी अतिथियों का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया,विधायक जी ने अपने उद्बोधन में प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को बताया, ओर कहा कि विधानसभा का प्रत्येक गांव सड़क से जोड़ा जाएगा, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं भी अभी को मिले इसके लिए हम प्रयासरत हे, सांसद जी ने अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि छेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता हे हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, निजोर ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्होरी खेरे के दो किसान जिन्होंने सीमेंट सड़क निर्माण हेतु अपनी कुछ जमीन दान में दी हे उनको पुष्पहार पहना कर सांसद जी ओर विधायक जी ने सम्मानित किया,कार्यक्रम में राव अजेंद्र सिंह जी राव बीरेंद्र सिंह जी, पूर्व विधायक भैयाराम पटेल,हरिप्रताप ममार ,राहुल ममार,जिला सदस्य श्रीमती सुमन मेहरा,सहित आसपास के अनेक ग्रामीणजन, सरपंच, सचिव,उपस्थित रहे, कार्यक्रम का आभार जनपद सदस्य मोनू कौरव और संचालन मनोज कौरव ने किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

तेंदूखेड़ा निजोर

जरूरी खबरें