Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

परिजनों ने आरोपी को फांसी देने व पुलिस प्नसाशन के खिलाफ भी नारे लगाए : गाडरवारा में हुए भीषण एक्सीडेंट की घटना में युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया चक्का जाम किया चक्का जाम....

Aditi News Team

Fri, Feb 6, 2026

गाडरवारा में हुए भीषण एक्सीडेंट की घटना में युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया चक्का जाम

परिजनों ने आरोपी को फांसी देने व पुलिस प्नसाशन के खिलाफ भी नारे लगाए

गाडरवारा शहर में बीते दिवस थाने के नजदीक एक भीषण एक्सीडेंट की घटना हुई थी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे जिनको तत्काल नरसिंहपुर जिला अस्पताल और दो अन्य को जबलपुर रेफर किया गया था। घटना में पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी मालिक पटवारी की पोस्ट पर कार्य करता है। इसके खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। इस घटना में नगर के शिवाजी वार्ड निवासी रोहित गुनेले की मौत हो गई। मौत की घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है जिसमें परिजनो के साथ समाज के लोगों ने एन एस 44 पर चक्का जाम किया। काफी देर तक चले चक्का जाम में हंगामे की स्थिति बनी रही। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की प्रशासन हाय हाय नारे के साथ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नवागत थाना प्रभारी अशोक सिंह ने दलबल के साथ पीड़ित परिजनों से मुलाकात की उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया, तब कहीं जाकर चक्का जाम खुला।

बहरहाल आगे देखना यह है कि अब पुलिस की आरोपियों के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है।

Tags :

अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीओपी

गाडरवारा थाना प्रभारी

जरूरी खबरें