Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

नरसिंहपुर में 3 साल की मासूम की मौत से मचा हड़कंप : 6 दिन बाद मुक्ति धाम से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया

Aditi News Team

Wed, Apr 15, 2026

रिपोर्टर संदीप राजपूत

3 साल की मासूम की मौत से मचा हड़कंप, 6 दिन बाद मुक्ति धाम से निकाला गया शव

नरसिंहपुर । नरसिंहपुर में जगदीश हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है, जहां इलाज के दौरान तीन साल की बच्ची की मौत हो गई बच्ची के पिता नीलश मिश्रा ने प्रशासन और पुलिस से शिकायत कर मामले में जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को बच्ची को हल्का बुखार और सुस्ती की शिकायत पर परिजन शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने सामान्य बीमारी बताकर इलाज शुरू किया, कुछ जांच कराईं और बच्ची को भर्ती भी किया गया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान बच्ची को कई इंजेक्शन लगाए गए और उसी शाम उसे घर भेज दिया गया।

अगले दिन 6 अप्रैल को बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ और उसे फिर अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का कहना है कि बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन डॉक्टरों ने स्थिति सामान्य बताकर दोबारा घर भेज दिया बाद में बच्ची की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमएचओ, थाना प्रभारी और नरसिंहपुर कलेक्टर से शिकायत की मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में आज 6 दिन बाद बच्ची के शव को मुक्तिधाम से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया।

नरसिंहपुर कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी,फिलहाल मामले की जांच जारी है।।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी नरसिंहपुर

जरूरी खबरें