Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

30 डम्पर वाहनों की हुई जांच, 10 वाहनों पर लगाया जुर्माना : गाडरवारा एनटीपीसी में फ्लाईऐश परिवहन में लगे डम्परों पर की गई कार्रवाई

Aditi News Team

Wed, Dec 10, 2025

गाडरवारा एनटीपीसी में फ्लाईऐश परिवहन में लगे डम्परों पर की गई कार्रवाई

30 डम्पर वाहनों की हुई जांच, 10 वाहनों पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर, 10 दिसम्बर 2025. लगातार मिल रही शिकायतों के उपरांत कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में और जिला परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा गाडरवारा एनटीपीसी में फ्लाईऐश परिवहन में लगे डम्परों पर कार्रवाई की गई। टीम ने लगभग 30 डम्पर वाहनों की जांच की गई।

जांच के दौरान 10 वाहनों पर असुरक्षित परिवहन बिना फिटनेस, बिना परमिट एवं अन्य उल्लंघनों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान वाहन क्रमांक यूपी 93 सीटी 1590 बिना परमिट पाए जाने पर 70 हजार रुपये का शमन शुल्क और यूपी 83 सीटी 7326 पर 75 हजार रुपये का जुर्माना बसूला गया। इसी प्रकार कुल 10 वाहनों, जिनमें आरजे 19 जेई 2989, आरजे 19 जेई 5383, एमपी 07 एचबी 8957, आरजे 21 सीएफ 4333, यूपी 93 सीटी 1590, यूपी 83 सीटी 7326, आरजे 32 जेए 9416, आरजे 11 जीडी 3752, आरजे 21 जेडी 5253 और एमपी 07 एचबी 5468 से कुल 2 लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना बसूला गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा NTPC

नरसिंहपुर जिला परिवहन अधिकारी

जरूरी खबरें