Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

नरसिंहपुर पुलिस ने करेली में हुई हत्या का 36 घंटे में किया खुलासा : आपसी रंजिश में महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Sat, Mar 14, 2026

आशीष कुमार दुबे

अंधी हत्या का 36 घंटे में खुलासा

आपसी रंजिश में महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर। जिला पुलिस ने ग्राम रातकरार में हुई महिला की सनसनीखेज 'अंधी हत्या' की गुत्थी को महज 36 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

बीती 10 मार्च को वंदना ठाकुर का शव खून से लथपथ हालत में एक खेत में मिला था। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि करीब 15 दिन पहले एक सामाजिक पंचायत में आरोपी का मृतिका से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका का मोबाइल एक चलते ऑटो में फेंक दिया था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से वह पकड़ा गया करेली थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे और उनकी टीम ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे

जरूरी खबरें