Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : लगभग 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त। • एक आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Oct 24, 2025

*"OPERATION EAGLE CLAW"*

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

• लगभग 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

• एक आरोपी गिरफ्तार।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।

इसी क्रम में 23.10.2025 की देर रात पुलिस टीम द्वारा ग्राम पनागर से मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश दी गयी जिसके परिणाम स्वरूप भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

• आरोपी : जमना प्रसाद उर्फ गुल्ला मेहरा निवासी ग्राम पनागर, चौकी सालीचौका, थाना गाडरवारा।

• जप्ती : लगभग 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के साथ चौकी प्रभारी सालीचौका उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, सहायक उप निरीक्षक विक्रम परमार, आरक्षक हरिशंकर पटवा, हेमराज कुशवाहा, जमना प्रसाद रजक, राजेन्द्र धाकड़, सैनिक हेमराज सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें