Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

ग्राम पंचायत रानी पिपरिया में 5 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर : करीब 500 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच- एससीटी का निर्माण किया गया

Aditi News Team

Sun, Jul 19, 2026

ग्राम पंचायत रानी पिपरिया में 5 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर करीब 500 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच- एससीटी का निर्माण किया गया

जिले की ग्राम पंचायत रानी पिपरिया में सिंगरी नदी स्थित माता मंदिर के समीप लगभग 5 एकड़ शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर उसे जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विकसित किया जा रहा है। इस परिसर में वर्षा जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन के उद्देश्य से लगभग 500 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच- एससीटी का निर्माण कराया गया है।

एससीटी निर्माण के पश्चात परिसर में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा पौधरोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा एवं परिसर के संरक्षण के लिए संपूर्ण क्षेत्र में तार फेंसिंग का कार्य भी कराया जा रहा है।

इस पहल से वर्षा जल का अधिकतम संचयन, भू-जल स्तर में वृद्धि, मिट्टी के कटाव की रोकथाम तथा क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। साथ ही अतिक्रमण मुक्त शासकीय भूमि का जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

जरूरी खबरें