Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर ₹5,000 का चालान

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

थाना गाडरवारा पुलिस की कार्यवाही, गांजा सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार : लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

Aditi News Team

Mon, Apr 20, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस का अभियान निरंतर कार्यवाही जारी

• थाना गाडरवारा पुलिस की कार्यवाही, गांजा सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार।

• लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त।

• गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त।

• लगभग एक लाख कीमत का मशरूका किया गया जप्त।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत लगातार बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।

अवैध मादक पदार्थ के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना गाडरवारा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.04.2026 को भ्रमण/गश्त के दौरान गोल्डन सिटी कालोनी, गाडरवारा के पास दो मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। संदेह होने पर दोनों के तलाशी ली जिनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा पाया गया अरोपियों के पास अवैध गांजा पाए जाने से दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया।

*थाना गाडरवारा की कार्यवाही :*

*गिरफ्तार आरोपी 1 :* नेपाल सिंह पिता छोटेसिंह राजपूत, उम्र 35 वर्ष, निवासी कैलकच्छ, थाना सांईखेड़ा, जिला नरसिंहपुर।

*गिरफ्तार आरोपी 2 :* प्रतिपाल पिता यशवंत सिंह राजपूत, उम्र 34 वर्ष, निवासी अंडिया, थाना देवरी, जिला रायसेन।

*जप्त मादक पदार्थ :* लगभग 2 किलोग्राम गांजा, दो मोबाईल एवं मोटरसाईकिल जप्त।

*वैधानिक कार्यवाही :* धारा 8, 20 (बी), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।

*कार्यवाही में मुख्य भूमिका :* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक सिंह चौहान,उप निरीक्षक अर्जुन बघेल , वरिष्ठ आरक्षक रूपेंद्र चौबे, आरक्षक बालकृष्ण रघुवंशी, दीपक राजपूत, यश मेहरा, शुभम चौधरी, सुजीत बागरी, राम सिंह की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें