Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

नरसिंहपुर जिले के गोटेगाँव में कुएँ का पानी रोकने के विवाद में जमीन पर : जान से मारने की धमकियों और झूठे मामलों में फँसाने की आशंका से डरा-सहमा एक पीड़ित परिवार पहुंचा SDM कार्यालय

Aditi News Team

Wed, Dec 17, 2025

रिपोर्टर आशीष साहू

नरसिंहपुर जिले के गोटेगाँव में कुएँ का पानी रोकने के विवाद में जमीन पर कब्जे,जान से मारने की धमकियों और झूठे मामलों में फँसाने की आशंका से डरा-सहमा एक पीड़ित परिवार मंगलवार को अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ न्याय की गुहार लेकर एसडीएम कार्यालय पहुँचा। पीड़ितों ने प्रशासन से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आवेदक कालूराम चौधरी पिता गया प्रसाद चौधरी एवं उनके पुत्र आसाराम चौधरी, निवासी श्रीनगर, तहसील गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर ने बताया कि उनकी कृषि भूमि ग्राम धौरपुर, श्रीनगर तहसील गोटेगांव में स्थित है, जहाँ वे वर्षों से नियमित खेती करते आ रहे हैं। आरोप है कि बीते कुछ समय से हीरालाल चौधरी एवं खड़क सिंह चौधरी द्वारा उन्हें लगातार गाली-गलौच की जा रही है और जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि खड़क सिंह चौधरी हाल ही में 07 फरवरी 2025 को एक हत्या प्रकरण (धारा 302 भा.दं.वि.) में पेरोल/जमानत पर बाहर आया है और आए दिन हथियार दिखाकर जमीन पर जाने से रोकता है। उसने खुलेआम धमकी दी कि “तेरी मूंड काट दूँगा।” वहीं, हीरालाल चौधरी पर आरोप है कि वह अपने घर की महिलाओं को आगे कर झूठे छेड़छाड़ या महिला उत्पीड़न के मामलों में फँसाने की धमकी देकर मानसिक दबाव बना रहा है, ताकि जमीन हड़पी जा सके।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने कृषि भूमि से लगे कुएं का पानी भी जबरन रोक दिया है, जिससे फसलें सूख रही हैं और परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। पीड़ितों ने बताया कि इस संबंध में 08 फरवरी 2025 को झौतेश्वर चौकी एवं थाना गोटेगांव में शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

न्याय न मिलने से आहत परिवार ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर अपनी आपबीती रखी और एसपी, कलेक्टर व एसडीएम को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई तथा जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गोटेगांव एसडीएम

जरूरी खबरें