Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

अपराध पंजीकरण के 12 घंटे में गाडरवारा पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा : ताँबे की रॉड एवं तार चोरी करने वाला शातिर चोर नरसिंहपुर गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में

Aditi News Team

Wed, Feb 25, 2026

ताँबे की रॉड एवं तार चोरी करने वाला शातिर चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

अपराध पंजीकरण के 12 घंटे में गाडरवारा पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा ।

चोरी गये शत-प्रतिशत ताँबे की रॉड एवं तार कीमती करीबन 60,000 रू. हुए बरामद ।

ज्ञात हो कि दिनांक 22-23 फरवरी की दरम्यानी रात रामेश्वर खेमरिया निवासी ग्राम कामती के घर की दहलान से ताँबे की रॉड एवं तार चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गाडरवारा में धारा 331(4),305(a) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

*Ø* पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही को पुलिस अभिरक्षा में लिया । संदेही धर्मेन्द्र उर्फ हल्के जाटव ने सघन पूछताछ पर घटना दिनांक को ताँबे की रॉड एवं तार चोरी कर अपने खेत की झाड़ियों में छिपाना स्वीकार किया ।

*Ø आरोपीः-* धर्मेन्द्र उर्फ हल्के जाटव पिता हेमराज जाटव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम आमगाँव छोटा

*Ø बरामदगीः-* चोरी गयी 13 किलो ताँबे की रॉड,17 किलो ताँबे की तार कुल कीमती करीबन 60,000 रू. के हुए बरामद ।

*Ø वैधानिक कार्यवाही:-* धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ।

*Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :-* उक्त आरोपी की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस,गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान,सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक विश्वजीत ठाकुर,बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी,शिवम पटेल,सौरभ मिश्रा,रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।

*पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना द्वारा उक्त सराहनीय कार्यवाही हेतु पुलिस टीम की प्रशंसा की गई ।*

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान

जरूरी खबरें