Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

रोजाना जाम लगने से परेशान हो रहे हैं दुकानदार : राठी तिराहा से पुराना बस स्टैंड की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है जिम्मेदार ध्यान दे

Aditi News Team

Thu, Aug 20, 2026

रोजाना जाम लगने से परेशान हो रहे हैं दुकानदार

गाडरवारा l स्थानीय राठी तिराहा से पुराना बस स्टैंड की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है जिससे स्थानीय छोटे दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l हालांकि नगर पालिका द्वारा कुछ वर्षों पूर्व इस मार्ग का चौड़ीकरण तो कर दिया गया है परंतु यहां मालवाहक वाहन पूरे समय सड़क किनारे खड़े रहते हैं वहीं इसी मार्ग पर बैंकों का संचालन हो रहा है इसके अलावा इसी मार्ग पर क्लीनिक एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं जिससे आवागमन ज्यादा रहता है l परंतु पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते यहां अधिकतर समय जाम लगा रहता है l पार्किंग व्यवस्था के अभाव में बैंक के वाहन भी सड़क किनारे बेतरकीब तरीके से खड़े रहते हैं जिससे भी कई बार जाम की स्थिति निर्मित होती है वही मालवाहक ऑटो की धमाचौकड़ी से भी यहां जाम जैसी स्थिति होती है l दुकानदारों का कहना है कि यहां जब जाम की स्थिति निर्मित होती है तो परिस्थितियों विपरीत हो जाती हैं तथा दुकानदारों का काम बुरी तरह प्रभावित होता है l अतः पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि इस मार्ग पर विशेष रूप से चेकिंग अभियान चलाकर व्यवस्थाएं सुचारू ढंग से बनाई जाए जिससे दुकानदारों को कुछ राहत मिल सके l

Tags :

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान

जरूरी खबरें