Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता — आवश्यकता एवं चुनौतियाँ : गाडरवारा ब्रह्माकुमारी में मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता विषय पर हुआ विशेष आयोजन

Aditi News Team

Sun, Oct 26, 2025

मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता

आवश्यकता एवं चुनौतियाँ विषय पर ब्रह्माकुमारी गाडरवारा में हुआ विशेष आयोजन

गाडरवारा।ब्रह्माकुमारी गाडरवारा सेवा केंद्र में आज दोपहर 12:00 बजे से “मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता — आवश्यकता एवं चुनौतियाँ” विषय पर विशेष स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नरसिंहपुर जिले की क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी एवं गाडरवारा क्षेत्र की ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी जी क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार एवं मीडिया कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा दीपावली एवं हिंदू नववर्ष पर आधारित सुंदर डांस एवं लघु नाटक प्रस्तुति से हुआ। जिसने सभी का मन मोह लिया, इसके पश्चात युवा कलाकारों द्वारा “जनता की अदालत” नामक नाटक के माध्यम से मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता के महत्व एवं समाज में उसकी भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता में नैतिकता, सत्यता और निष्पक्षता के मूल्यों पर, प्रकाश डाला एवं पत्रकारिता , के माध्यम से लोगों के नजरिए को हर घटना के प्रति सकारात्मक बनाए रखने के लिए घटना को भी सकारात्मक दृष्टि से उन तक पहुंचाया जाए इस विषय पर जोर दिया,साथ ही दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य सभी को बताया।

ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी जी ने सभी का शब्द सुमन से स्वागत किया।उसके बाद सभी को राजयोग की सुंदर अनुभूति कराई गई। ओम शांति सेंटर मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा बताया गया कि अंत में सभी पत्रकार भाइयों को साल एवं सर्टिफिकेट,पोस्टर एवं परमात्मा वरदान से सम्मानित किया गया।एवं उसके बाद सभी ने प्रभु प्रसाद ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया। कार्यक्रम में केंद्र के सभी भाई बहन,नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।और कार्यक्रम का आनंद लिया एवं ब्रह्म भोज का भी सभी ने आनंद लिया।

Tags :

गाडरवारा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता — आवश्यकता एवं चुनौतियाँ

ब्रह्माकुमारी में

गाडरवारा ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र

जरूरी खबरें