Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

करेली विंकलांग शिविर में आए नागरिक परेशान नजर आए : नगर पालिका परिषद करेली एवं जनपद पंचायत करेली क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन हुआ जिसमें

Aditi News Team

Mon, Mar 16, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

विंकलांग शिविर में आए नागरिक परेशान नजर आए

करेली आज नगर पालिका परिषद करेली एवं जनपद पंचायत करेली क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में लगातार विसंगतियां देखने को मिल रही थी जब इसकी जानकारी मिली तो हमारे संवाद दाता भागीरथ तिवारी ने जाकर देखा कि शिविर में आए बिंकलांग नागरिकों को न तो पानी पीने की व्यवस्था नज़र आई और न ही खाने पीने की ओर तो ओर जब पानी पीने के लिए जो प्लास्टिक के गिलास रखे हुए थे वह गंदगी युक्त थे l एक ही गिलास से सभी बीमार और स्वस्थ भी पानी पी रहे थे l यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सिविल अस्पताल करेली में आयोजित किया गया।इस शिविर में नगर पालिका करेली के उपाध्यक्ष श्री मति अनीता सुरेन्द्र मोहन नेमा ,महेंद्र वार्ड पार्षद श्री मति संगीता दीपक शर्मा ,सुभाष वार्ड पार्षद श्री मति ज्योति गौतम जैन ही उपस्थित नजर आई जो विकलांग व्यक्तियों को कार्ड बनवाने के लिए सहायता करती रही l अव्यवस्थाओं को लेकर संबंधित नगर पालिका अधिकारी श्री कांत पाटकर कही नजर नहीं आए l जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करते हुए पिलास्टिक के गिलास नजर आए जो कि अपनी मनमर्जी से काम करने की बात सामने आई l सिविल अस्पताल करेली में जिला मेडिकल बोर्ड जारी करेगा प्रमाण पत्र, बस और रेलवे पास भी बनवाने में काफी मशक्कत नागरिकों को करना पड़ा l

Tags :

नगर पालिका परिषद करेली

जनपद पंचायत करेली

जरूरी खबरें