Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

किसानों के साथ छलावा, बोनी के बाद भी नहीं उगा मक्का,जांच टीम गठित : नरसिंहपुर जिले में किसानों के साथ धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया

Aditi News Team

Sun, Jul 19, 2026

रिपोर्टर आशीष साहू

किसानों के साथ छलावा,

बोनी के बाद भी नहीं उगा मक्का,

जांच टीम गठित

नरसिंहपुर जिले में किसानों के साथ धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां के अनेक किसानों ने महंगे दामों पर मक्का का बीज खरीदकर अपने खेतों में बोनी की थी। हालांकि, बुवाई के कई दिनों बाद भी खेतों में अंकुरण नहीं हुआ और बीज पूरी तरह खराब हो गया। फसल न उगने से किसानों की लागत डूब गई और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया साथ ही बीज अंकुरण ना होने पर खेत में बखर चलवा दिया है। परेशान किसानों ने इस धोखाधड़ी की कलेक्टर से की शिकायत ।मामले की गंभीरता को देखते हुए नरसिंहपुर कृषि अधिकारी ने जांच टीम गठित की वही गोटेगांव कृषि विभाग अधिकारी आर एन त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि नकली या अमानक बीज बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। प्रभावित खेतों का सर्वे करने और बीजों के सैंपल की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आते ही दोषी बीज कंपनियों और डीलरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

आर एन त्रिपाठी,कृषि विभाग अधिकारी गोटेगाव का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई थी किसानों की जिसके चलते जांच दल गठित किया गया है, जांच परीक्षणके दौरान रिपोर्ट खराब आयेगी तो कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

आर एन त्रिपाठी,कृषि विभाग अधिकारी गोटेगाव

जरूरी खबरें