Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर ₹5,000 का चालान

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

कायस्थ महासभा ने चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर निकाली बाइक रैली : गाडरवारा में कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त जन्मोत्सव पर कायस्थ महासभा द्वारा विशाल भव्य वाहन रैली निकाली गई

Aditi News Team

Thu, Apr 23, 2026

गाडरवारा में कायस्थ महासभा ने चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर निकाली बाइक रैली

गाडरवारा। कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त जन्मोत्सव पर कायस्थ महासभा गाडरवारा द्वारा विशाल एवं भव्य वाहन रैली निकाली गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंदिर से पूजन उपरांत रैली नदी मुहल्ले से झंडा चौक, पुरानी गल्ला मंडी, शुक्रवारा बाजार, शिवालय चौक, शक्ति चौक, महावीर भवन पानी की टंकी पलोटन गंज से होते हुए स्टेशन रोड प्रतिभा कॉलोनी मोड से वापस होते हुए मंदिर पहुंची जहाँ सभी क़ो प्रसाद वितरण फलाहार कराया गया। रैली मै भगवान चित्रगुप्त सहित बच्चो की सुंदर झांकी आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही समाज के युवा युवती वरिष्ठ जनो सहित सैकड़ो महिलाए भी उपस्थित रही। पूरे यात्रा मार्ग में चित्रगुप्त के धार्मिक गीतों की स्वर लहरिया गूँजती रही। साथ ही जगह जगह पुष्प वर्षा पानी के पाउच आदि से स्वागत किया गया। पुलिस व्यवस्था सराहनीय रही। अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने मंदिर में सभी क़ो सांयकाल होने वाले सम्मान समारोह में उपस्थिति का आग्रह कर आयोजन का प्रथम चरण सम्पन्न कराया। पूरे आयोजन में समाज की एकता देखने लायक रही सबने बेहद उत्साह से भाग लिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कायस्थ महासभा गाडरवारा

जरूरी खबरें