Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

PWD कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों की गैरहाजिरी को लेकर उठे सवाल : गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

Aditi News Team

Wed, Aug 19, 2026

PWD कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों की गैरहाजिरी,

कार्यालय में पसरा सन्नाटा, मौके पर सिर्फ चौकीदार रहे मौजूद

गाडरवारा। लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय गाडरवारा में बुधवार को उस समय लापरवाही का मामला सामने आया, जब कार्यालयीन समय में मौके पर पहुंची हमारी टीम को एक भी अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं मिला। कार्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के अपने कर्तव्य समय के दौरान नदारद रहने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं।

इन्हीं शिकायतों की वास्तविकता जानने के लिए हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कार्यालय में अपेक्षित रूप से अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी नजर नहीं आई। इससे सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों की अनुपस्थिति से आम नागरिकों को अपने जरूरी कामों के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि यदि कार्यालयीन समय में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद नहीं रहेंगे तो आम जनता की समस्याओं का निराकरण किस प्रकार होगा?

अब देखने वाली बात यह होगी कि संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और कार्यालयीन समय में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए क्या कार्रवाई करते हैं। PWD कार्यालय में सामने आई यह स्थिति सरकारी व्यवस्था में जवाबदेही और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

उक्त संदर्भ में मौके पर पहुंचे पत्रकार साथी ने दूरभाष के माध्यम से विभागीय SDO सागर पटेल से बात की तो उनका कहना था कि में साइड पर निरीक्षण के लिए आया हु एक बाबू छुट्टी पर है बाकी सब भी लगे होंगे।

Tags :

गाडरवारा एसडीएम

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

गाडरवारा pwd कार्यालय

जरूरी खबरें