Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

गाडरवारा में चोरी की सूचना देने वाला किरायेदार ही निकला शातिर चोर : चोरी गये करीबन 12 लाख रूपये कीमती 76 ग्राम सोना,280 ग्राम चाँदी के जेवर एवं 2,000 रू. नगदी हुए बरामद

Aditi News Team

Wed, Feb 18, 2026

चोरी की सूचना देने वाला किरायेदार ही निकला शातिर चोर

गुमराह करने वाला शातिर किरायेदार गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में ।

चोरी गये करीबन 12 लाख रूपये कीमती 76 ग्राम सोना,280 ग्राम चाँदी के जेवर एवं 2,000 रू. नगदी हुए बरामद ।

ज्ञात हो कि दिनांक 06/12/2025 को पंचवटी कॉलोनी गाडरवारा स्थित मकान का ताला तोड़कर अलमारी से सोने चांदी के जेवर व नगदी 8000 रूपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गाडरवारा में धारा 331(4),305(a) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

प्रकरण की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुये अज्ञात चोर की गिरफ्तारी एवं संपत्ति बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ एवं पूछताछ की गई । पूछताछ करने पर संदेही किरायेदार दीपक वर्मा बार-बार अपना कथन बदल रहा था ।

Ø तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया शातिर किरायेदार चोरः- मकान मालिक के शहर के बाहर जाने से सूना घर पाकर शातिर किरायेदार दीपक वर्मा ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चाँदी के जेवर एवं नगदी चोरी कर लिये,सोने-चाँदी के जेवर को डिब्बे में भरकर झाड़ियों में छिपा दिया । फिर गुमराह करने के लिये मकान मालिक एवं पुलिस को घर में चोरी हो जाने की सूचना दी ।

Ø आरोपीः- दीपक पिता मनसाराम वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बसुरिया हाल पंचवटी कॉलोनी गाडरवारा ।

Ø पूर्व आपराधिक रिकॉर्डः- आरोपी दीपक वर्मा के विरूद्ध थाना गाडरवारा में पूर्व में जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

Ø बरामदगीः- चोरी गई सोने के 03 मंगलसूत्र,टॉप्स,चेन,04 अंगूठी, चाँदी के 05 चूड़े,03 पायल,05 जोड़ी बिछिया एवं नगदी 2,000 रू. बरामद किये गये ।

Ø वैधानिक कार्यवाही:-धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ।

Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :-उक्त आरोपी की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस,गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान,सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी,हरिशंकर बटके, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी,शिवम पटेल,दीपक राजपूत,ऐश्वर्य वेंकट,सौरभ मिश्रा,अक्षय श्रीवास्तव, सृजल भार्गव,रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान

जरूरी खबरें