Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

जुआड़ियों से 7 मोबाईल एक कार एवं दो मोटरसाईकिल जप्त : नरसिंहपुर थाना मुंगवानी पुलिस की गिरफ्त में 7 जुआड़ी, 52 ताश पत्ते, 76200 रूपये नगद जप्त।

Aditi News Team

Sat, Oct 18, 2025

नरसिंहपुर पुलिस की जुआड़ियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।

• थाना मुंगवानी पुलिस की गिरफ्त में 7 जुआड़ी, 52 ताश पत्ते, 76200 रूपये नगद जप्त।

• जुआड़ियों से 7 मोबाईल एक कार एवं दो मोटरसाईकिल जप्त।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर जिले में सतत अभियान चलाया जा रहा है।

थाना मुंगवानी क्षेत्र अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति ग्राम भण्डारदेव, आमानाला के पास जंगल में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, गोटेगांव श्री मनीष त्रिपाठी के नेत्तृव में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल जंगल में प्रभावी घेराबंदी कर दबिश दी गई, जिसमें सात व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए मौके से पकड़ा गया। आरोपियों के पास से नकद राशि, ताश के पत्ते, एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है।

*थाना मुंगवानी अंतर्गत जुआ खेलते हुए 7 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया :*

• *आरोपी :* रूपेश नामदेव निवासी नरसिंहपुर, कमलेश बंजारा निवासी ग्राम धबई, रामकुमार मेहरा जिला रायसेन, प्रशांत वर्मा निवासी सालीचौका, धनराज लोधी निवासी गाडरवारा एवं कैलाश वंशकार निवासी नरसिंहपुर।

• जप्ती : 52 ताश पत्ते, 76200 रूपये नगद, 7 मोबाईल, एक कार एवं दो मोटरसाईकिल जप्त।

• बैधानिक कार्यवाही : सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 पब्लिक गेम्बलिंग (मध्यप्रदेश) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोटेगांव, निरीक्षक प्रदीप सराफ थाना प्रभारी मुंगवानी उनि संजय सूर्यवंशी, सउनि रफी दहमद, प्रधान आरक्षक करन पटेल, आरक्षक राम डेहरिया, अतुल राजनेगी, विपिन, अतुल, अनिल तेकात की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

52 ताश पत्ते, 76200 रूपये नगद,

7 मोबाईल, एक कार एवं दो मोटरसाईकिल जप्त।

जरूरी खबरें