Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

नरसिंहपुर का नाम रोशन : पीजी कॉलेज के 3 युवा बने एमपीएफ़ए स्टेट रेफरी

Aditi News Team

Sat, Jan 17, 2026

नरसिंहपुर का नाम रोशन

पीजी कॉलेज के 3 युवा बने एमपीएफ़ए स्टेट रेफरी

नरसिंहपुर जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के तीन युवाओं ने रेफरीशिप कोर्स लेवल-8 सफलतापूर्वक पूर्ण कर मध्यप्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन (MPFA) के स्टेट रेफरी बनने का गौरव प्राप्त किया है। खास बात यह रही कि महिला फुटबॉल में जिले से पहली बार किसी ने यह परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।

क्रीडा अधिकारी श्री अर्पित सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 5 वर्षों से पीजी कॉलेज नरसिंहपुर लगातार महिला फुटबॉल के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। इस उपलब्धि के पीछे कोच श्री दीपचंद कहार तथा सीनियर खिलाड़ी करुणा मिश्रा और वंदना यादव की निरंतर मेहनत और समर्पण रहा है।

यह रेफरीशिप कोर्स 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक शुजालपुर (जिला शाजापुर) में आयोजित किया गया था। कोर्स के दौरान फीफा रेफरी कर्नल गौतम कर, नेशनल रेफरी यू.बी. सिंह एवं मुस्ताक कुरैशी द्वारा प्रतिभागियों को रेफरीशिप से संबंधित नियम, निर्णय प्रक्रिया, थ्योरी एवं प्रैक्टिकल का प्रशिक्षण दिया गया।

इस कोर्स में नरसिंहपुर जिले से वंदना यादव (22 वर्ष), करुणा मिश्रा (22 वर्ष) एवं दीपचंद कहार (40 वर्ष) ने भाग लिया। तीनों प्रतिभागियों ने थ्योरी एवं प्रैक्टिकल परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।

कोर्स के उपरांत प्रतिभागियों के प्रैक्टिकल प्रदर्शन का मूल्यांकन करने हेतु उनकी पोस्टिंग काशा, बड़वानी में 18 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित अंडर-17 बॉयज यूथ लीग में की गई। यहां उन्हें साइड लाइन रेफरी, सेंटर रेफरी एवं फोर्थ ऑफिशियल की जिम्मेदारी दी गई, जहां उनके प्रदर्शन का बारीकी से अवलोकन किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों को प्रैक्टिकल परीक्षा में योग्य घोषित किया गया तथा MPFA द्वारा रेफरी रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदान किए गए। वर्तमान में वंदना यादव, करुणा मिश्रा और दीपचंद कहार आधिकारिक रूप से एमपीएफ़ए स्टेट रेफरी बन चुके हैं।

इस उपलब्धि पर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. बी. सिंह द्वारा सभी को सम्मानित किया गया। इस सफलता से नरसिंहपुर जिले के खेल प्रेमियों एवं फुटबॉल जगत में खुशी की लहर है।

Tags :

नरसिंहपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें