Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में सड़क हादसे में 3 की मौत : 3 वर्षीय मासूम बच्ची ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Aditi News Team

Thu, Apr 16, 2026

रिपोर्टर आशीष साहू

सड़क हादसे में 3 की मौके पर ही मौत, 3 वर्षीय मासूम बच्ची ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

गोटेगांव- नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में मासूम बच्ची सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यह हादसा गोटेगांव बाईपास के बगासपुर मार्ग पर संगम गार्डन के पास हुआ, जहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। थाना गोटेगांव एस.आई संतराम चौरसिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निवासी छिंदोरी हार रेलवे पुल के पास दौलत सिलावट अपनी पत्नी सपना सिलावट, 3 वर्षीय बेटी सिद्धी और नीरज सिलावट के साथ बगासपुर से अपने ससुराल से गोटेगांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही निवास ए नूरी मोहल्ला कासिम खान की बाइक से उनकी बाइक की तेज भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दौलत सिलावट और कासिम खान की मौत हो गई। हादसे में सपना सिलावट, मासूम सिद्धी और नीरज सिलावट गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल गोटेगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गुरुवार को 3 वर्षीय सिद्धी ने भी दम तोड़ दिया।

फिलहाल सपना सिलावट और नीरज सिलावट का जबलपुर में इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें