Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

चुराये हुये सोने के झाले, चांदी की पायल, बिछिया बरामद : बस में बैठकर पर्स में रखे जेवर चुराने वाली 2 आरोपी महिला गिरफ्तार

Aditi News Team

Sun, Nov 9, 2025

बस में बैठकर पर्स में रखे जेवर चुराने वाली 2 आरोपी महिला गिरफ्तार

चुराये हुये सोने के झाले, चांदी की पायल, बि छिया कीमती 1 लाख 50 हजार रूपये के जप्त

थाना बरगी में दिनांक 7-11-25 को श्रीमति सीमा जैन उम्र 50 वर्ष निवासी गार्ड लाईन वार्ड नम्बर 1 दमोह जिला दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 6-11-25 को अपनी मां गुणमाला जैन के साथ दमोह से पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में शामिल होने लगभग 5-30 बजे जबलपुर पहुॅची थी जबलपुर से बरगी आ रहे थे वह एवं उसकी मां एक ही सीट में बैठे थे रात लगभग 8-30 बजे हम दोनों बरगी बस स्टाप पर उतर गये दोनों अपनी बहन के घर बरगी पहॅचे उसने अपना पर्स देखा पर्स में रखे जेवरों की प्लास्टिक की डिब्बी में रखे जेवर नहीं मिले कोई अज्ञात चोर उसके सोने के झाले वजनी 10 ग्राम , चांदी की 1 जोडी पायल, 1 जोड बिछिया चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी बरगी (प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक) श्री हेमंत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

टीम द्वारा पतासाजी करने पर श्रीमति सीमा जैन एवं उनकी मॉ के आसपास में बस में बैठी महिलाओ की हुलिये की 2 महिलाओं के सिवनी बस स्टैण्ड मे होने की जानकारी मिलने पर दबिश देते हुये 2 महिलाओ को पकडा गया, दोनो महिलाओं ने पूछताछ पर अपने नाम यशोदा पति विजय लौंडे उम्र 38 वर्ष, सुधा गायकवाड पति कृष्णानंद गायकवाड उम्र 55 वर्ष दोनों निवासी कलमना जिला नागपुर महाराष्ट्र बताये पूछताछ करने पर दिनॉक 6-11-25 को बस में बैठकर पर्स की चेन खोलकर झाले, पायल एवं बिछिया चोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों की निशादेही पर चुराये हुये सोने के झाले एवं 2 जोड पायल तथा 3 जोड बिछिया कीमती 1 लाख 50 हजार रूपये के जप्त करते हुये दोनो आरोपी महिलाओं को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय भूमिका- जेवर चुराने वाली महिलाओं को पकडने में थाना प्रभारी बरगी (प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक) श्री हेमंत कुमार, उप निरीक्षक कैलाशपुरी डेहरिया, प्रधान आरक्षक रूपनारायण दुबे, विजय पटेल, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

चुराये हुये सोने के झाले, चांदी की पायल, बि छिया कीमती 1 लाख

बस में बैठकर पर्स में रखे जेवर चुराने वाली 2

2 आरोपी महिला गिरफ्तार

जरूरी खबरें