Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

महाशिवरात्रि पर महादेव पिपरिया घाट में डूबा 15 वर्षीय ओम : नर्मदा स्नान के दौरान 15 वर्षीय बालक ओम गहरे पानी में डूब गया

Aditi News Team

Sun, Feb 15, 2026

आस्था के सैलाब में बह गई एक जिंदगी, महाशिवरात्रि पर महादेव पिपरिया घाट में डूबा 15 वर्षीय ओम

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जहां नर्मदा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा, वहीं महादेव पिपरिया घाट पर एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। नर्मदा स्नान के दौरान 15 वर्षीय बालक ओम पिता टीकाराम राजोरिया, निवासी केंद्रीय जेल कॉलोनी जबलपुर, गहरे पानी में डूब गया।

इस दुखद घटना में अजब संयोग यह रहा कि बालक का नाम ओम, घाट का नाम महादेव, और दिन महाशिवरात्रि — तीनों शिव से जुड़े होने के बावजूद यह दिन शोक में बदल गया।

जानकारी के अनुसार ओम अपने पिता के साथ रिश्तेदारी में ग्राम बड़गांव आया था। महाशिवरात्रि के अवसर पर वह अपने पिता के साथ नर्मदा स्नान के लिए महादेव पिपरिया घाट पहुंचा। स्नान के बाद उसके पिता मंदिर में जल अर्पित करने चले गए। इसी दौरान ओम गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही ठेमी थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस एवं होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। देर शाम तक बालक की लगातार तलाश जारी रही।

महाशिवरात्रि जैसे पवित्र पर्व पर हुई इस दर्दनाक घटना से घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में शोक और स्तब्धता का माहौल व्याप्त है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें