Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: 14 मई को सिविल न्यायालय गाडरवारा में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में समस्त बैंक अधिकारी के साथ बैठक का आयोजन

Aditi News Team

Fri, May 6, 2022
दिनांक 14.05.2022 को सिविल न्यायालय गाडरवारा में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में समस्त बैंक अधिकारी के साथ बैठक का आयोजन माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्री एम ० के ० शर्मा के निर्देशन में एवं तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्यक्ष डॉ ० श्रीमति अंजली पारे , द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में दिनांक 14.05.2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में आज दिनांक 05.05.2022 को सिविल न्यायालय गाडरवारा में बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई । बैठक में अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस वितरित करने एवं व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये गये । बैठक में बताया गया कि नेशनल लोक अदालत में प्रिलिटिगेशन और लंबित प्रकरणों को समाहित करते हुये लोक अदालत में प्रकरणों का निराकण आपसी राजीनामा से किया जाएगा । उक्त बैठक में श्री श्री आलोक कुमार इलाहाबाद बैंक , सुजीत कुमार ग्रामीण बैंक गाडरवारा , श्री प्रशांत वी सिंह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गाडरवारा श्री विजय तवरेसी , कैनरा बैंक गाडरवारा उपस्थिति रहें ।

Tags :

जरूरी खबरें