Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

आरोपी युवक फायर आर्म्स सहित पकड़ा गया, : देशी 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस एवं 1 छोटा चाकू जप्त

Aditi News Team

Tue, Feb 17, 2026

आरोपी युवक फायर आर्म्स सहित पकड़ा गया,

देशी 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस एवं 1 छोटा चाकू जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में थाना घमापुर की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 देशी पिस्टल एवं 1 कारतूस एवं छोटा चाकू सहित रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी घमापुर श्रीमति इंद्रा सिंह ने बताया कि आज दिनांक 16-2-26 की रात दौरान पेट्रोलिंग चुंगी में शनि पान टपरा के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अमित बेन उम्र 23 वर्ष निवासी व्हीकल बजरंग नगर रांझी बताया, अमित बेन तलाशी लेने पर जेब में एक छोटी चाकू रखे तथा कमर में एक पिस्टल खोसे मिला जिसकी मैगजीन में एक कारतूस लोड होना पाया गया। आरोपी अमित बेन के कब्जे से देशी पिस्टल एवं कारतूस एवं छोटा चाकू जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक दिनेश गौतम, आरक्षक धीरज, वीरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें