Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

थाना गाडरवारा पुलिस ने गाँजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, : 05 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल,मोबाईल जप्त,

Aditi News Team

Sun, Feb 8, 2026

"OPERATION EAGLE CLOW”

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

Ø थाना गाडरवारा पुलिस ने गाँजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार,

Ø 05 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल,मोबाईल जप्त,

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा जिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध “OPERATION EAGLE CLOW” चलाया जा रहा है ।

दिनांक 08/02/2026 की सुबह थाना गाडरवारा की पुलिस टीम द्वारा अंतर्गत बायपास रोड जमाड़ा वेयरहाउस के पास गाडरवारा में संदेह के आधार पर मोटरसाईकल सवार संदेही की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 75,000 रूपये कीमती 05 किलोग्राम गाँजा जप्त किया गया है ।

नाम आरोपी :-

· मुकुल शर्मा पिता छोटेलाल शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम करैया थाना देवरी जिला रायसेन

जप्ती :-

· आरोपी के कब्जे से 05 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त एच.एफ. डीलक्स मोटरसाईकल क्र.MP38MK5464,रियल-मी कंपनी का मोबाईल एवं नगदी सहित कुल करीबन 1.5 लाख कीमत के जप्त किये गये है ।

वैधानिक कार्यवाही :-

· आरोपी मुकुल शर्मा से अवैध मादक पदार्थ गाँजा के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ पर उसके द्वारा अपने साथी के द्वारा देना बताया । दोनों आरोपीगण के विरूद्ध धारा 8,20(b),29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी मुकुल शर्मा को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-

· उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा एल.एस. डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी,शिवम पटैल,दीपक राजपूत,अखिलेश पटैल, करन सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा एल.एस. डागुर

थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान

जरूरी खबरें