Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीणा : अवैध चायनीज मंजा के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की 02 बड़ी कार्यवाही

Aditi News Team

Wed, Jan 14, 2026

अवैध चायनीज मंजा के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की 02 बड़ी कार्यवाही

मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशानुसार थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से बिक रहे प्रतिबंधित चायनीज मंजा (धागा) के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

आज दिनांक 14.01.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 05 बंडल एवं 38 लच्छी चायनीज मंजा, कीमती लगभग ₹1800/-, जप्त किए। दोनों प्रकरणों में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 42/26 एवं 43/26, धारा 223(ए) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसकी सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें