Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने किया निराश्रित एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश सेवा केन्द्र का शुभारंभ,सभी जीवों के प्रति दया का भाव होना चाहिये- कलेक्टर श्री सिंह

Aditi News Team

Fri, Jul 29, 2022
कलेक्टर ने किया निराश्रित एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश सेवा केन्द्र का शुभारंभ,सभी जीवों के प्रति दया का भाव होना चाहिये- कलेक्टर श्री सिंह नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने जिला पशु चिकित्सालय एवं गौसेवकों के सहयोग से संचालित निराश्रित एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश सेवा केन्द्र नरसिंहपुर का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि यह केन्द्र प्रदेश का प्रथम ऐसा केन्द्र होगा, जहां दुर्घटनाग्रस्त गौवंश को रखकर उनका उपचार किया जायेगा। कलेक्टर ने यहां गौपूजन किया और गायों को चारा खिलाया। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में हमारी परिपाटी परिणामोन्मुखी हो चुकी है। किसी भी कार्य को करने के पूर्व हम हानि- लाभ का विचार करते हैं। आज नरसिंहपुर के युवाओं ने जो निराश्रित पशुओं के उपचार का बीड़ा उठाया है, वह हमारे बुजुर्गों को तसल्ली देने वाला है। यह केन्द्र इसमें मददगार साबित होगा। इस कार्यक्रम में पहुंचकर वे अभिभूत हैं। हर जीव के प्रति आदर भाव रखना हमारी संस्कृति का हिस्सा है, यह वसुधा सभी के लिए है। जीवों के प्रति चिंतन का भाव युवाओं की सोच को दर्शाता है। इन पुनीत कार्य के लिए सभी को बधाई। उनके द्वारा जो पहल की गई है, वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि हाईवे पर जो मवेशी घायल हो जाते हैं, उन्हें समय पर उपचार दिलाना चुनौती पूर्ण है। हम मवेशियों के घायल होने का कारण जानते हैं। उन्होंने पशु पालकों से आग्रह किया कि पशुओं को सड़कों पर निराश्रित नहीं छोड़ें। सिर्फ लेनदेन या फायदे के भाव से ही गौपालन नहीं करें। प्रत्येक जीव के प्रति दया का भाव होना चाहिये। हम सभी यह संकल्प लें कि कोई भी निराश्रित गौवंश/ मवेशी के लिए चारा एवं भूसे की कमी नहीं हो, इसमें सक्षम व्यक्ति सहयोग करें। इसके लिए भूसा दान महाअभियान भी प्रारंभ किया गया है। गौवंश की मदद के लिए जिले के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के केन्द्र स्थापित करने पर ध्यान देना होगा। इस अवसर पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें श्री पीके दुबे, श्री सुनील कोठारी एवं श्री राकेश जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कलेक्टर ने किया पौधरोपण कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने हरियाली अमावस्या पर जिला पशु चिकित्सालय परिसर नरसिंहपुर में पौधरोपण किया। इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने गौसेवकों एवं समाजसेवी संस्थानों का सम्मान किया। इस अवसर पर श्री जय नारायण शर्मा, डॉ. संजय मांझी, डॉ. नितिन किरार सहित अन्य अधिकारी व नागरिक मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें