Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: स्वास्थ्य शिविर लगाकर बांटे सहायक उपकरण

Aditi News Team

Sun, Mar 3, 2024
गिव इंडिया के सपोर्ट से आज दिनाक 3/3/24 को हेल्पज इंडिया ने एक मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन किया भोपाल। यह कैंप पूर्णत: निशुल्क था, जिसमें नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, वॉकर एवं वाकिंग स्टिक का भी वितरण किया गया। यह शिविर हेमा स्कूल गोविंदपुरा भोपाल में आयोजित किया गया । लगभग पांच विशेषज्ञ डॉक्टर इसमें उपस्थित थे- जनरल फिजिशियन -डॉ संजय श्रीवास्तव, हड्डी रोग विशेषज्ञ- डॉ संतोष आनंद, पलमोनरी विशेषज्ञ - डॉ अतुल सिंघाई, डेंटिस्ट - डॉ वैभव श्रीवास्तव और मनोचिकित्सक - डॉ रश्मि धाकड़ पूरे समय कैंप में उपलब्ध रहे । कैंप सुबह 10:00 बजे शुरू होकर 3:30 बजे तक चला और लगभग 200 से अधिक लोगों का मुफ्त इलाज किया गया। कैंप में हेल्पज इंडिया की राज्य प्रमुख श्रीमती संस्कृति खरे, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर वेणु पिल्लई, अनुराधा मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें