Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: मीजल्स-रूबेला मुक्त अभियान से किया जायेगा मीजल्स रूबेला का निर्मूलन

Aditi News Team

Wed, Nov 16, 2022
उज्जैन  शासन के निर्देशानुसार दिसंबर-2023 तक मीजल्स-रूबेला निर्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हेतु प्रदेश मे नवंबर व दिसंबर में एम.आर. टीकाकरण केचअप राउण्ड चलाया जा रहा है। मीजल्स-रूबेला का निर्मूलन हेतु एक से 7 नवंबर तक घर-घर हेडकाउंट सर्वे किया गया, जिसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चे (14 फरवरी 2022 तक जन्में) बच्चों का एम.आर.-1 एवं 2 से छूटे समस्त बच्चों का सूचीकरण किया जाकर ड्युलिस्ट तैयार की जाना तथा 14 से 19 नवंबर 2022 तक तथा 19 से 24 दिसम्बर 2022 तक विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर पूर्ण टीकाकरण किया जायेगा। मीजल्स-रूबेला का निर्मूलन करने के लिए एम.आर. टीके की प्रत्येक खुराक (प्रथम एवं द्वितीय) 95 प्रतिशत हितग्राहियों को लगना आवश्यक है एवं यह उपलब्धि सतत् बनाये रखना तथा फील्ड में मीजल्स-रूबेला वायरस महामारी को फेलने से रोकना अनिवार्य है।  

Tags :

जरूरी खबरें