: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन में बैडमिंटन कोर्ट का भूमि-पूजन किया
Fri, Mar 31, 2023
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन स्थित पुलिस बैरक में पुलिस कर्मियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट का भूमि-पूजन किया। साथ ही गेती चला कर निर्माण कार्य की शुरूआत की। प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा एवं अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को बताया गया कि सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन हॉल 212.94 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनेगा। इसमें इंडोर हॉल के साथ टॉयलेट व्यवस्था भी होगी। निर्माण कार्य की लागत 1 करोड़ रूपए अनुमानित है।
: उदयपुरा जीवन जीने की कला सिखाते हैं खेल:डा देवेंद्र धाकड
Fri, Mar 24, 2023
जीवन जीने की कला सिखाते हैं खेल:डा देवेंद्र धाकडवीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की स्मृति में उदयपुरा के मोहड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई! इसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूरोलॉजिस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेंद्र धाकड़ सम्मिलित हुए।फाइनल मैच में डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ दोनों टीमों का परिचय लियाइस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में थाला टीम ने प्रथम और केतोघान टीम ने द्वितीय इनाम जीता ।
प्रतियोगिता में डा देवेंद्र धाकड,हेमराज चौहान,डा दिनेश दीक्षित,जनप्रति निधि लक्षमण सिंह मुक़द्दमा भल्लु लोधी सरपंच विजय सिंह लोधी पूर्व सरपंच निरंजन पटैल दुलीचन्द लोधी,केदार लोधी ब्रजेश लोधी ओमकार लोधी छोटू लोधी सीताराम नोरिया,यशपाल लोधी रामशरूप नोरिया नारायण लोधी अनुज शर्मा बिमलेश लोधी बिकेश लोधी गौतम लोधी नेपाल लोधी,दामोदर लोधी एवं ग्राम वासी रहे!
: नृत्य से जीवंत खजुराहो पर चढ़ा कला का रंग
Fri, Mar 17, 2023
टूरिज्म बोर्ड की कला वीथिका बनी आकर्षण का केंद्र
साहसिक गतिविधियों से रोमांचित हो रहे पर्यटक
विश्व धरोहर स्थल खजुराहो के मंदिर इस समय नृत्य कलाकारों के घुंघरूओं की खनक से गूंज रहे हैं। 49वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में एक तरफ देश-विदेश के ख्यात कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से आंगतुकों को मोहित कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कला वीथिका और साहसिक गतिविधियाँ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा महोत्सव में आए जी-20 देशों के प्रतिनिधियों एवं अन्य आंगतुकों के लिए कला विथीका के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत को प्रचारित किया जा रहा है। कलाकार अपनी लाइव चित्रकला से कर रहे मोहित प्रदेश के ख्यात कलाकार मेला परिसर में कला वीथिका के माध्यम से हमारी संस्कृति, इतिहास और पारंपरिक जीवन से आगंतुकों को अवगत करा रहे हैं। कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी, लाइव चित्रकला प्रदर्शन, पेंसिल पोर्ट्रेट, प्रिंट डेमॉस्ट्रेशन, कलर पोर्ट्रेट, टेराकोटा शिल्प, गोंड आर्ट जैसी कला के विभिन्न रूपों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो प्रमुख आकर्षण का केंद बने हुए हैं। साहसिक गतिवितियों का ले रहे लुत्फ संगीत और कला की भूमि खजुराहो में आंगतुकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करने के लिए अनेक साहसिक गतिविधियाँ की जा रही हैं। हॉट एयर बैलून में बैठ कर ऊँचाई से खजुराहो का दृश्य देखते ही बन रहा है। ‘बर्ड आय व्यू’ से खजुराहो का सौंदर्य और भी ज्यादा निखरा हुआ नजर आ रहा है। ई-बाइक टूर, सेगवे राइड, ग्रामीण भ्रमण, ग्लैंपिंग, वॉक विद पारधी और हेरिटेज वॉक जैसी गतिविधियों में भी पर्यटक बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।