: नेशनल दिव्यांग एम्पयुटी फुटबाल मे पहली वार दूसरे नम्बर पर
Sun, Feb 25, 2024
नेशनल दिव्यांग एम्पयुटी फुटबाल मे पहली वार दूसरे नम्बर परसागर-नेशनल एम्पयुटी फुटबाल चैम्पियनशिप चरखी दादरी हरियाणा 23से25 फरबरी 2024 तक आयोजित हाथ पैर कटे दिव्यांगों का फुटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन हरियाणा पैरा एम्पयुटी फुटबाल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित किया गया था। डा इनाम खान चेयरमेन पैरालंपिक मध्यप्रदेश के मार्गदर्शन मे खेलने गई दिव्अयांग फुटबाल प्परतियोगिता मे सभी लीग मैच जीतने के वाद केरल हे फाइनल मैच हुआ पहली वार मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने फुटवाल जी जान से खेली अधिक अनुभवी केरल टीम ने 4 गोल किए पर मप्र के खिलाडियो ने भी केरल के विरूद्ध 2 गोल किए ओर दूसरे स्थान पर रही केरल पहले स्थान पर मध्यप्रदेश के इतिहास मे पैरा एम्पयुटी फुटबाल मे यह पहली बार हुआ की 8 राज्यो के साथ मध्यप्रदेश दुसरे स्थान पर रहा इस पूरे ईवेंट मे कमलेश रजक मेनेजर,इकराम खान खेल कोच,खेल एवं युवा कल्याण विभाग सागर के प्रदीप अविद्रा,डीपी यादव जेडी सामाजिक न्याय विभाग,मकसुद खान,अबरार खान,कलीम खान,सत्यम भील राकेश बख्सी,नसीम खान का सहयोग रहा ।
: गाडरवारा के सालीचौका सहावन ग्राम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
Tue, Feb 20, 2024
राजेश लोधी ,सालीचौका
https://youtu.be/MQgfHtsTXvg?si=qGzEa8cELbnRiWdD
गाडरवारा के सालीचौका सहावन ग्राम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
सालीचौका -समीपथ ग्राम सहावन मैं बजरंग क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था जिसमें प्रथम में ईनाम 31101 रुपए एवं शील्ड एवं द्वितीय पुरस्कार 15101 रुपए एवं शील्ड क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों व खिलाड़ीयो को उत्साह के लिए यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित ग्राम सहावन में की जाती आ रही है इस क्रिकेट मैच का फाइनल मैच ग्राम भटरा एवं बसुरिया दोनों टीमों के खेला गया जिसमें टॉस जीतकर ग्राम भटरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर पर 105 रन 8 विकेट के नुकसान पर वहीं बसुरिया टीम ने 11 ओवर पर 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और ग्राम भटरा की टीम 25रन से विजेता रही वहीं विजेता टीम को 31101 और शील्ड से सम्मानित किया गया द्वितीय पुरस्कार ग्राम बसुरिया की टीम को 15101 शील्ड देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनीत माहेश्वरी नर्मदा मिल के संचालक द्वारा किया गया वही कार्यक्रम में ग्राम सहावन के परसोत्तम सिंह पटेल, अनुज प्रताप सिंह, जितेंद्र राय व्यापारी संघ के अध्यक्ष साली चौका, उमाशंकर पटेल भैया जी उपरारिया पूर्व सरपंच सहावन, महेंद्र सिंह पटेल शैलेंद्र सिंह पटेल सौरव पटेल, तुलसीराम उपरारिया,बलवीर सिंह ठाकुर संरपच, तेजराम वर्मा सचिव एवं क्षेत्र के खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।
: अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट इटारसी टीम ने राउलकेला सेल को हराकर जीता हॉकी टूर्नामेंट
Sun, Jan 14, 2024
अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट इटारसी टीम ने राउलकेला सेल को हराकर जीता हॉकी टूर्नामेंटअखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता इटारसी में आयोजित की गई।आज फाइनल राउलकेला सेल हॉकी टीम एवं इटारसी हॉकी टीम के मध्य खेला गया जिसमें इटारसी टीम 2 : 1 से विजेता रही एवं राउल केला सेल उपविजेता रही। आज का मैच बहुत ही आक्रामक रहा दोनों टीमों ने एक दूसरे के ऊपर काफी देर तक प्रहार किए दोनों टीमों को पर्याप्त पेनल्टी कार्नर भी मिले थे, परंतु वह गोल में कन्वर्ट 60 मिनिट तक नहीं हो पा रहा था, राहुल किला की टीम काफी यंग नजर आ रही थी एवं काफी अच्छा तालमेल दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच रहा, मैच के मैच के आखिरी 8 मिनट में दो गोल इटारसी टीम ने राउरकेला के ऊपर किये और राहुलकेला सेल टीम ने एक गोल इटारसी के ऊपर किया मैंच शुरू होने के पहले दोनों टीमों को अनुशासित रहते हुए मैदान के अंदर लाया गया, राष्ट्रीय गीत गया गया और अतिथियों से परिचय कराया गया आज के फाइनल मैच में खास बात यह देखने को मिली कि इतने दर्शक मौजूद थे कि दोनों तरफ गैलरी में बैठने के लिए जगह नहीं थी और काफी हुटिंग के साथ दोनों टीम का उत्साहवर्धन पूरे समय दर्शक करते रहे। इस प्रतियोगिता की सफलता का मुख्य श्रेय इटारसी हॉकी के अध्यक्ष मुख्य रूप से सचिव एवं समस्त शहर की समिति के सदस्य और इटारसी की हॉकी प्रेमी जनता को जाता है ऐसे टूर्नामेंट अगर पूरे मध्य प्रदेश में होते रहे तो मध्य प्रदेश की हॉकी की पहचान पूरे देश में होगी यह की "इटारसी हॉकी सचिव कन्हैया" जो पूर्व हॉकी खिलाड़ी है एव पूरी तरह हॉकी के लिए समर्पित है। यह अपने व्यापार को छोड़कर इटारसी मैं हॉकी खेल के विकास में ही अपना पूरा समय व्यतीत करते हैं।