Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

: "भारत अपनी पहचान के साथ सनातन जीवित राष्ट्र है " - डॉ नारायण लाल गुप्ता

Aditi News Team

Wed, Nov 2, 2022
राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघकीशनगढ़/स्वाधीनता का अमृत महोत्सव यह चिंतन और मनन करने का अवसर देता है कि स्वाधीनता आंदोलन केवल भौगोलिक स्वाधीनता और राजनैतिक सत्ता हस्तान्तरण के लिए नहीं अपितु भारत की सनातन पहचान को बचाए रखने के लिए था । भारतीय शाश्वत जीवन मूल्य, सर्वपन्थ, सद्भाव, जाति,क्षेत्र, भाषा, रीति रिवाज ,विविधताओं के वैशिष्ट्य की स्वीकार्यता पूर्वक सभी में एकता के सूत्रों की खोज जैसी सांस्कृतिक विशेषताएं सच्चे अर्थ में भारत का स्व हैं । इसी स्वत्व की चेतना से भारत सदैव मनुष्यता का पथ प्रदर्शक रहा है । भारत सनातन जीवित राष्ट्र है। भारत आध्यात्मिक लोकतन्त्र का सदियों से समर्थक रहा है। हमारे लिए राजनैतिक सत्ता से अधिक सबका भारत, सबके लिए भारत , जीवन मूल्यों के लिए समर्पित भारत का विचार ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसी स्वत्व का स्मरण नयी पीढ़ी को कराना स्वाधीनता का अमृत महोत्सव का व्यापक हेतु है। ये विचार आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अतिरिक्त महामन्त्री डॉ नारायण लाल गुप्ता ने व्यक्त किये ।

Tags :

जरूरी खबरें