Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: नरसिंहपुर । कलेक्टर द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा,पेंशन प्रकरणों के तत्परता से निराकरण पर जोर

Aditi News Team

Fri, Oct 1, 2021

नरसिंहपुर ।कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जे विल्सन, डीपीसी श्री एके कोष्टी, संकुल प्राचार्य, बीआरसी, बीईओ एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

         कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सेवानिवृत्त होने के बाद शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों पर तत्परता से निराकरण सुनिश्चित किया जाये। परिवार पेंशन के लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाये। सेवानिवृत्त होने पर अविलम्ब पीपीओ जारी हों। समय सीमा में स्वत्वों का भुगतान सुनिश्चित किया जावे। सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शासकीय सेवकों को पारिवारिक सदस्य की भांति सम्मान दें।

         कलेक्टर ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जावे कि स्कूल समय पर खुलें और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति हो। पाठ्यपुस्तकों एवं यूनिफार्म का वितरण समय पर हो, स्कूल की साफ- सफाई एवं बैठक व्यवस्था पर ध्यान दें। कार्यालयीन अनुशासन बनाकर रखें। अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण लंबित नहीं रहें। क्रमोन्नति एवं समयमान वेतनमान के प्रकरणों का समय पर निराकरण हो। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी जांच करायें। सीएम हेल्पलाइन की 100 दिन से अधिक की लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। यदि सीएम हेल्पलाइन की शिकायत 15 दिन तक अनअटेंड रहती है, तो संबंधित के विरूद्ध 500 रूपये का जुर्माना लगाया जायेगा। संकुल प्राचार्य स्कूल एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दें। दो अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक स्वच्छता के लिए श्रमदान के कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकाल के साथ जनसहभागिता सुनिश्चित की जावे। पात्रता के आधार पर बच्चों के माता- पिता के आयुष्मान कार्ड बनवायें।

         बैठक में स्कूल प्राचार्यों ने अपने भ्रमण संबंधी जानकारी का ब्यौरा दिया।

Tags :

जरूरी खबरें