Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: गाडरवारा, संयुक्त संचालक ने किया निरीक्षण 

Aditi News Team

Sun, Feb 19, 2023
संयुक्त संचालक ने किया निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पचामा के शासकीय हाई स्कूल में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग डॉ रामकुमार स्वर्णकार द्वारा निरीक्षण किया गया । उनके शाला आगमन पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने इस अवसर पर पिछले वर्षों के बोर्ड परीक्षा परिणाम की जानकारी लेते हुए इस सत्र के परीक्षा परिणाम के लक्ष्य के बारे में छात्र छात्राओं से चर्चा की एवं उनसे परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा के समय आ रही कठिनाइयों से निजात पाने के लिए विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम एवं पर्याप्त नींद लेने सलाह दी एवं कहा कि परीक्षा में पहले सरल प्रश्नों को उंसके बाद कठिन प्रश्नों को हल करें। उन्होंने छात्र छात्राओं द्वारा कैरियर के बारे में पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का समाधानकारक जवाब दिया। इस मौके पर शासकीय हाई स्कूल पचामा प्राचार्य वीरेंद्र वर्मा ,कन्या सालीचौका संकुल प्राचार्य जगदीश मेहरा,सहावन संकुल प्राचार्य सूर्यकांत मेहरा एवं शिक्षकों में देवेंद्र वर्मा, शिरीष पाटकार,हरीश गुप्ता, उमा वर्मा,लखन चौधरी,निरूपा पटेल, बुलंद सिंह,दीपक गुप्ता,राजेश श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव ,संजय कौरव आदि मौजूद रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें