Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: गाडरवारा, शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलो में त्रैमासिक परीक्षाएं आज से अक्टूबर से  शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलो में त्रैमासिक परीक्षाएं आज से  

Aditi News Team

Fri, Oct 7, 2022
शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलो में त्रैमासिक परीक्षाएं आज से बीटीआई एवं उत्कृष्ट चीचली से हुआ गोपनीय सामग्री का वितरण गाडरवारा। शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलो में त्रैमासिक परीक्षाएं आज से अक्टूबर से  । क्षेत्र के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में आज 7 अक्टूबर से त्रैमासिक परीक्षाएं शुरू हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 वी एवं 11 वी की परीक्षाएं सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 11 बजे तक एवं 10 वी एवं 12 वी की परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित होंगी। विभाग ने त्रैमासिक परीक्षाओं की तैयारी पूर्ण कर ली है । बीते गुरुवार को स्थानीय बीटीआई स्कूल से प्राचार्य जयमोहन शर्मा के निर्देशन में साईंखेड़ा विकासखंड एवं उत्कृष्ट विद्यालय चीचली से प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या के निर्देशन में चीचली विकासखण्ड के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी शालाओं के प्राचार्यो या उनके प्रतिनिधियों को त्रैमासिक परीक्षा की गोपनीय सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर बीटीआई प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने बताया कि जिले से परीक्षा की गोपनीय सामग्री प्राप्त होते ही हम लोगो ने साईंखेड़ा विकासखण्ड के सभी शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी के प्राचार्यों को सूचना देकर बुलाया है एवं उन्हें सामग्री प्रदान की है। बीटीआई स्कूल में सामग्री वितरण कार्य मे विनय शंकर शर्मा, मलखान मेहरा , मनमोहन शर्मा,सोमनाथ मेहरा एवं उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में वीरेंद्र राजपूत, भारत ताम्रकार, विनीत नामदेव एवं काशीराम रजक आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें