Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: गाडरवारा, विकासखण्ड स्तरीय खो खो प्रतियोगिता आयोजित 

Aditi News Team

Tue, Sep 27, 2022
विकासखण्ड स्तरीय खो खो प्रतियोगिता आयोजित गाडरवारा। गत दिवस संयुक्त संचालक लोक शिक्षण के वार्षिक खेल कैलेंडर सत्र 2022- 23 के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय शालेय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय काबरा मेमोरियल स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के तहत साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत कन्या नवीन, कन्या शाला, बीटीआई एवं आदर्श गाडरवारा संकुल की टीमो ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल, प्रभारी प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे , बीएसी संदीप स्थापक , वंदना ओझा की उपस्थिति में किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने सभी टीमो को अच्छे प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के अलग अलग मैच खेले गए एवं अंत मे अलग अलग आयु वर्ग के लिए संपूर्ण साईंखेड़ा ब्लॉक की टीम का चयन किया गया जो जिला स्तर पर खो खो प्रतियोगिता में सहभागिता करेगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पीटीआई मुकेश पटैल, अनुज जैन, विक्रम शर्मा, अजय सोनी, अनुराग दुबे, यूनिस हुसैन, परेश शर्मा, सिराज अहमद, पवन राजोरिया आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा। प्रतियोगिता में भूपेश ठाकुर, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्दिकी, रामेश्वर बघेल सहित अनेक छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें