Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

: गाडरवारा, बीईओ ने किया निदानात्मक कक्षाओं का निरीक्षण 

Aditi News Team

Tue, Nov 29, 2022
बीईओ ने किया निदानात्मक कक्षाओं का निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण ने नगर की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या नवीन विद्या भवन, बीटीआई स्कूल एवं शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए निदानात्मक कक्षाओं का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षको एवं छात्र छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि सबसे पहले सरल प्रश्नों को हल करने का अभ्यास कराएं उंसके बाद ही कठिन प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करवाएं । उन्होंने छात्र छात्राओं को प्रतिदिन गृहकार्य दिए जाने की बात पर जोर देते हुए कहा कि गृहकार्य को नियमित रूप से जाँचकर गलतियों पर गोला लगाकर उंसके बाजू में सही उत्तर लिखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर पर पढ़ाई के लिए अधिक से अधिक समय छात्र छात्राएँ दें एवं रिवीजन अधिक से अधिक होना चाहिए। बीईओ के निरीक्षण अवसर पर प्राचार्य अनूप शर्मा, आरती पाठक, जयमोहन शर्मा एवं के के वर्मा एवं स्कूलो के छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें