Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: गाडरवारा, जनशिक्षा केंद्र आदर्श स्कूल में हुई नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक 

Aditi News Team

Sun, Feb 19, 2023
जनशिक्षा केंद्र आदर्श स्कूल में हुई नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक 23 फरवरी तक नगर में असाक्षरों का शत प्रतिशत सर्वे करने के दिये निर्देश गाडरवारा। गत दिवस नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत गाडरवारा नगरीय क्षेत्र के नोडल अधिकारियों की बैठक स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनशिक्षा केंद्र में आयोजित की गई। बैठक में साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि 23 फरवरी तक नगर के समस्त वार्डो में असाक्षरों का सर्वे कर उन्हें नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से जोड़ना है। सभी शिक्षक नगर में शत प्रतिशत सर्वे कर असाक्षरों का पंजीयन करें। बैठक में ब्लॉक सहसमन्वयक पवन राजौरिया ने कहा कि असाक्षरों को अक्षर साथी सामाजिक चेतना केंद्रों पर पढ़ाएंगे एवं आगामी 19 मार्च को परीक्षा आयोजित होगी।बैठक में जनशिक्षक द्वय देवीसिंह कीर, प्रदीप मालवीय ,संकुल समन्वयक पंकज स्थापक सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें