Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: गाडरवारा, चीचली बीआरसी ने किया निरीक्षण 

Aditi News Team

Tue, Oct 18, 2022
चीचली बीआरसी ने किया निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सलगापुर की शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण चीचली बीआरसी डी के पटैल ने किया । इस दौरान उन्हें चौथी के छात्र शिवांश मेहरा ने 24 एवं पांचवीं की छात्रा प्रतिष्ठा फौजदार ने 23 का पहाडा सुनाया । उन्होंने पहली एवं दूसरी के बच्चों से अंग्रेजी के शब्द भी पूछे जिनका संतोषप्रद जवाब बच्चों ने दिया । निरीक्षण के दौरान बीआरसी श्री पटैल ने विद्यालय की स्वच्छ्ता, बेहतर शाला प्रबंधन एवं बच्चों की शेक्षणिक गुणवत्ता को सराहा एवं राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक विपिन फ़ौज़दार के द्वारा शाला को बेहतर बनाने के कार्यो की प्रशंसा करते हुए इसमे शाला के सहयोगी शिक्षको ओमप्रकाश ठाकुर एवं हरिओम कौरव के योगदान की सराहना की। विदित हो कि शाला के शिक्षक विपिन फौजदार इस वर्ष शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हो चुके है।

Tags :

जरूरी खबरें