Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: गाडरवारा, ओजस के ओज से ओजस्वी हुआ सी एम राइज

Aditi News Team

Sat, Sep 24, 2022
ओजस के ओज से ओजस्वी हुआ सी एम राइज (प्रीतेश ने लगाई मोटिवेशन की क्लास) गाडरवारा। पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की अवधारणा को साकार करने वाले सी एम राइज विद्यालय साईंखेड़ा में ओजस यूथ क्लब के तत्वावधान में मोटिवेशनल सत्र का आयोजन गत दिवस किया गया। संस्था में सरस्वती पूजन के साथ आरंभ हुआ सत्र राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ।सत्र में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में प्राइम मोटिवेशन के संचालक प्रीतेश भार्गव ने विद्यार्थियों को बताया कि जब भी कभी निराश हो, जब भी कभी जीवन मे अंधकार लगने लगे तो अपने माता-पिता की आंखों में देखना आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। शिक्षकों के साथ हर अवधारणा को बेझिझक सीखना और उसे अपने जीवन मे उतारना फिर आप कभी हार नहीं सकते। अपने उदबोधन में नगर परिषद साईंखेड़ा के अध्यक्ष के प्रतिनिधि सचिन अग्रवाल ने अपने विद्यार्थी जीवन के किस्सों को साझा किया। कार्यक्रम के आरंभ में वरिष्ठ शिक्षक वेणी शंकर पटेल ने सी एम राइज विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य सी के विश्वकर्मा द्वारा पधारे समस्त अतिथियों को छात्र परिषद के साहिल सराठे, ज्योति प्रजापति और मोनिका चौरसिया के साथ उपहार देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय हेतु एक तीन शेड, पहुँच मार्ग तथा सायकल स्टैंड निर्माण हेतु नगर सरकार के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में ओजस यूथ क्लब प्रभारी मोनिका राय द्वारा ओजस गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत मे एम एस पटेल द्वारा आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन भानु प्रताप सिंह राजपूत तथा मनीष शंकर तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में के वी एस भदौरिया, धर्मेंद्र वर्मा, जी एस मेहरा, पूनम बसेडिया, सीमा कोरी, तृप्ति नेमा, सोनल दीक्षित, नेहा रावत, अखिलेश मेहरा, सहित सभी कक्षाओं के विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें