Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: गाडरवारा,शाला प्रवेशोत्सव की पूर्ण करें तैयारी ,चीचली में बीपीएमयू की बैठक आयोजित

Aditi News Team

Tue, Jun 14, 2022
शाला प्रवेशोत्सव की पूर्ण करें तैयारी ,चीचली में बीपीएमयू की बैठक आयोजित गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (बीपीएमयू) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटैल ने आगामी 17 जून को प्रत्येक प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में शाला प्रवेश उत्सव मनाने संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर शाला परिसर की सम्पूर्ण स्वच्छता , बच्चों का तिलक रोली लगाकर स्वागत कर शाला में प्रवेश दिए जाने , ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के चलते संपत्ति विरूपण की कार्यवाही से सम्बंधित विचार रखे। बैठक में उपस्थित एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव, अरुण दुबे एवं सत्यम ताम्रकार ने सत्र 2021-22 के डाइस प्रपत्र के सत्यापन, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की रूपरेखा, निष्ठा एफएलएन शैक्षिक संवाद तथा कक्षा पांचवी आठवी के मूल्यांकन की अंकसूची जनरेट संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा की। बैठक में प्रमुख रूप से जनशिक्षक अनूप पालीवाल, अजय नामदेव, संजय सोनी, सत्यम ताम्रकार, लेखराम गौतम, नेतराम कौरव, रेनू राठौर, खुशबू बिजपुरिया, कैलाश कहार इत्यादि की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें