Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: गाडरवारा,बीटीआई स्कूल में यू डाइस प्रशिक्षण आयोजित 

Aditi News Team

Wed, May 11, 2022
बीटीआई स्कूल में यू डाइस प्रशिक्षण आयोजित गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा एवं बीटीआई स्कूल गाडरवारा में जनशिक्षा केंद्रों के शाला प्रभारियों का एक दिवसीय प्रक्षिक्षण अलग अलग आयोजित किए गए। बीते मंगलवार को जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा में जनशिक्षा केंद्रों बनवारी एवं साईंखेड़ा एवं बुधवार को बीटीआई स्कूल गाडरवारा में जनशिक्षा केंद्रों पलोहाबड़ा, आमगांव छोटा, कन्या मवीन एवं आदर्श गाडरवारा के शाला प्रभारियों को यू डाइस प्रपत्रों को भरने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया इस अवसर पर बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि युडाइस प्रपत्र इस बार ऑनलाइन भरे जाना है। सभी शाला प्रभारी तय समय मे युडाइस प्रपत्रो को भरे। प्रशिक्षण में एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत ने प्रोजेक्टर पर यु डाइस प्रपत्रों को भरने का तरीका बताया। इस अवसर पर बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया एवं मनीराम मेहरा ने युडाइस प्रपत्रो के अलावा प्रौढ़ शिक्षा एप्प के बारे में भी जानकारी दी। प्रशिक्षणो में समस्त जनशिक्षको एवं शाला प्रभारियों की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही

Tags :

जरूरी खबरें